देश में कोरोना नाम इतना फ़ैल गया है कि इसके नाम से ही डर लगने लगा है| चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस का सफ़र आज 170 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले चूका है| कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या लगभग 9927 हो गई है और इतना ही नहीं WHO के इसे महामारी घोषित कर दिया है| कोरोना वायरस को लेकर यह कहा जा रहा है कि इसके संक्रमण फैलने से रोका जाए तो यह समस्या समाप्त हो सकती है|

कोरोना वायरस के कारण मानव जीवन में तो हानि हो ही रहे हैं साथ ही महंगाई में वृद्धि देखी जा रही है|  अब इस समस्या से कैसे लड़ा जाए, एक तरफ तो इस समस्या से परेशान और दूसरी तरफ बढ़ती हूँ महंगाई|

कोरोना वायरस की समस्या के चलते हवाई टिकिट महंगी हो गई| जो कि कोरोना वायरस की मार से कम नहीं है| सरकार ने international हवाई यात्रा को रद्द कर दिया और उसके बाद डोमेस्टिक फ्लाईट के दाम में भारी मात्रा में वृधि कर दी|

जिन लोगों ने पोस्ट ऑफिस में अपना कुछ सेविंग अकाउंट ओपन किया है, उन्हें ब्याज की दरों में कुछ कमी कर के दी जा सकती है| अगर ऐसा होता है तो आपको ppf , सुकन्या समृधि, सीनियर सिटिज़न स्कीम में कम ब्याज दर मिलने की संभावना है|

महंगाई के चलते अमूल दूध के दाम में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं| पहले अमूल का टोंड milk 44 रूपये प्रति लीटर था जो 1 रूपए बढ़ा दिया गया है| वैसे अभी तक दूध के दाम में अमूल की तरफ से कोई अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है|

रेलवे द्वारा टिकिट में मिल रही कुछ गिनी-चुनी छुट को छोड़ कर किराए में दी जाने वाली सभी छूट बंद कर दी गई है| इसमें सीनियर सिटिजन के लिए की जाने वाली छूट को भी बंद कर दिया है, सिर्फ मरीजों, छात्रों, और दिव्यांगो के लिए ही यह छूट दी जाएगी बाकि किसी और के लिए नहीं|
1 अप्रैल 2020 से मोबाइल के दामों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है| आने वाले समय में मोबाइल महंगे होने वाले हैं क्योंकि पहले 12 प्रतिशत टैक्स स्लैब में था जो कि बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है|
(Courtesy : Google & Third Party)

सबसे जरुरी पेट्रोल और डीज़ल के दाम में वृद्धि हो सकती है| वैसे तो हमेशा यही होता है समस्या चाहे जो भी हो महंगाई सिफ उन चीज़ों में ही आधिक बढ़ती है जिसका प्रयोग सामान्य जीवन में करना जरुरी होता है| पेट्रोल और डीजल में 3 रूपए की बढ़ोतरी कर दी गई है|

रेलवे ने कोरोना वायरस की समस्या से बचने का एक और तरीका निकलला है जिसमें प्लेटफार्म की टिकिट का दाम 10 रूपये से बढ़ाकर 50 रूपए कर दिया है, ताकि भीड़ कम हो|

ये कुछ तरीके हैं जो सरकार ने कोरोना वायरस से बचने के लिए निकाले हैं पर इन में से कौन सा तरीका ऐसा है, जिसमें जनता जा फायदा हो रह हो| अगर इस बात को समझ जाए तो शायद ही इन में से एक उपाय भी ऐसा है जो कोरोना वायरस से बचने में सहायक हो|