वर्तमान समय में कौन सफल नहीं होना चाहता| कौन चाहता है कि उसको पैसा और नाम ना मिले| शायद ही कोई होगा जो ऐसा ना चाहे| यह बात तो चाहने की हुई पर कितने लोगों को यह सब आसानी से मिल जाता है| शायद किसी को नहीं, क्योंकि जो इंसान सफल होने की उम्मीद रखता है वो मेहनत भी बहुत अधिक करता है| उसकी मेहनत ही सफल बनाती है, बेशक उसके रास्ते में कितनी भी मुश्किलें क्यों ना आ जाएं पर वो सफल हो कर मानता है|

ठान लो तो जीवन में क्या मुमकिन नहीं,
मंजिले मिल ही जाएंगी एक कोशिश तो करो,
हर कदम कोई साथ नहीं चलेगा तुम्हारे,
रास्ते कठोर ही सही मगर मंजिल जरुर पाओगे..

आज हम आपको सफल होने के लिए कुछ ऐसे टिप्स बताएँगे जिन्हें आप अपने जीवन में शामिल करें तो आप जरुर सफल होंगे|

(Courtesy : Google & Third Party )

-         समय का सही प्रयोग करना सीखो :
अगर आप अपने जीवन में सफल होने चाहते हैं तो इसके लिए आपको समय का सही प्रयोग करना होगा| जो लोग समय का सही प्रयोग नहीं करते वो अक्सर अपने जीवन में पीछे रह जाते हैं और असफल होते हैं| हम जब भी रोज सुबह उठते हैं तो हम अपने काम के लिए समय निर्धारित नहीं करते| ऐसा करना हमारे वक़्त को ख़राब कर देता है| जिसके कारण हम अपना काम सही समय पर नहीं कर पाते और हम वक़्त को कोसते हैं कि शायद हमारा ही समय अच्छा नहीं चल रहा होगा| पर ऐसा नही है, वक़्त अच्छा या बुरा नहीं होता वो सिर्फ अपनी रफ़्तार से चलता है, अच्छा और बुरा समय वो होता है, जब हम सोचे हुए काम को सही समय पर कर लेते हैं या नहीं करते| इसलिए जीवन में सफल होना है तो समय का सही उपयोग करना सीखो|

-         रोजाना कुछ बातों को जीवन में शामिल करें :
जीवन में सफल होना है तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने जीवन छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज़ों को शामिल करना होगा| क्योंकि जिंदगी के हर पहलु पर आपको ध्यान देना होगा और साथ ही अपने जीवन में सभी बातों का शामिल करना होगा| क्योंकि जब आप रोजाना होने वाली छोटी-मोटी बातों से जुड़े रहते हैं तो आप सफल होने के हर कदम में निडर होकर चलते हैं| आपको इस बात का पता होता है कि जिस विषय पर बात की जा रही है वो विषय आखरी क्या है और जो भी बात हो रही है वो सही है या नहीं|तो सफल होना है तो जिंदगी के हर पहलु पर गौर करें जिससे आप हर पक्ष से जुडें रहें|

“हर कदम में इम्तहान लेती है, ये जिंदगी,
पर कभी कोई अफ़सोस ना करना इस जिंदगी से,
क्योंकि जीने के नए तरीके भी देती है ये जिंदगी”

सफल होना है तो जिंदगी के सभी पक्ष को देखो, समझो, फिर उसका जवाब देने के लिए तैयार रहो|

-         सकारात्मक रहो पर नकारात्मक पक्ष को अनदेखा मत करो :
अक्सर लोगों से सुना है be positive, अच्छा सोचो, सकारात्मक सोचो, सही सोचो, पर कोई ये नहीं कहता की be negative ऐसा क्यों? हमने अपने चारों और एक झूठी दीवार खड़ी की हुई है कि हमेशा सकारात्मक सोचो, पर हम खुद से कभी ये नहीं कहते कि हो सकता है, कि कुछ ग़लत हो जाए तो| मेरा कहने का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप हमेशा नकारात्मक सोचो, पर आप सकारात्मक पक्ष के साथ नकारात्मक पक्ष लेकर भी चलो| इससे आपको एक फायदा होगा, आप जिंदगी में कभी धोखा नहीं खाएंगे|

जो लोग जीवन में सिर्फ सकारात्मक सोच लेकर चलते हैं, उन्हें हारने के बाद अक्सर तकलीफ ज्यादा होती है पर जो लोग साथ में नकारात्मक पक्ष लेकर भी चलते हैं, तो उन्हें तकलीफ तो होती है पर कुछ कम होती है क्योंकि हमें पता होता है कि ऐसा भी हो सकता था, और हम उसके लिए भी कुछ सोच कर रखते हैं|

-         काम की एक सूची बनाकर रखें :
अगर सफल होने चाहते हैं तो सबसे पहले काम के समय को manage कर के रखना जरुरी है| कुछ लोग अपने पूरे 24 घंटे में काम तो बहुत सारे करना चाहते हैं, पर कर नहीं पाते| इसका कारण होता है कि वह अपना समय manage नहीं कर पाते| जब समय manage नहीं होगा तो समय पर काम नहीं होगा जिसके कारण आप का पूरा दिन बर्बाद हो जाएगा| इसलिए अपने काम की एक सूची बनाएं और उसके अनुसार काम करें| इससे आप बात को समझ पाएंगे कि कौन सा काम आपके लिए बहुत जरुरी है|

-         प्रतिदिन खुद से एक वादा करो :
लोग अक्सर एक दिन में खुद से कितने सारे वादे कर लेते हैं और जब उन वादों को निभाने की बात आती है तो कुछ समझ नहीं आता कि कौन सा वादा पहले पूरा कियस जाए और कौन सा बाद में| ऐसा करने से कुछ नुकसान होते हैं, पहला की जिससे आपने काम को पूरा करने का वादा किया है वो पूरा नहीं होता तो आप पर से भरोसा कम होने लगता है, दूसरा कि आपको वादा करने की आदत सी हो जाती है, तीसरा आपको अपने किये गए वादों की कोई कीमत नहीं रह जाती और ना ही सामने वाले को, और सबसे महत्वपूर्ण बात इन सब चीज़ों में हमारा ध्यान हमारे काम से हट जाता है|

जीवन में सफल होना चाहते हो तो खद से सिर्फ एक वादा करो और उसको पूरा करो, जब तक वो पूरा ना हो तो दूसरा वादा करने की जरूरत नहीं है| इससे आप अपने जीवन में सफल जरुर होने और आपके कहे हर शब्द की कीमत होगी|

तो ये हैं कुछ टिप्स जिनको आपको अपने जीवन में बस शामिल करना है, अगर आप इन सभी बातों को अपने जीवन में शामिल करते हैं तो आप एक सफल इन्सान होंगे|

(Courtesy : Google & Third Party )