जिंदगी में हार और जीत सिक्के को दो पहलु की तरह होते हैं | जब दो इंसान किसी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो एक की जीत तो दूसरे की हार पक्की होती है | क्योंकि यह प्रकति है जहां एक की हार दूसरे के सिर पर जीत का ताज होती है | जीतने वाले के ख़ुशी उसकी आँखों में झलकती है और वहीँ हारने वाले की आँखों में दुःख के आंसू होते हैं | यह तो होता ही है, एक जीतेगा तो दूसरे को हारना ही होगा |

आज आपको कुछ शब्दों में यह बताते हैं कि जीतने वाला ऐसा कौन सा काम करता जो हारने वाला नहीं कर पाता जबकि मेहनत दोनों ही करते हैं पर सफल सिर्फ एक ही क्यों होता है ?

-         जीतने वाला तब तक कोशिश करना नहीं छोड़ता जब तक कि वो सफल ना हो जाए वहीँ हारने वाला कोशिश वहां छोड़ देता है जब वो सफलता के सिर्फ एक कदम पीछे होता है |

इसलिए कहते हैं कोशिश तब तक करो जब तक की हार भी तुमसे हर कर जीत में ना बदल जाए |
-         अक्सर ऐसा होता है कि आप मेहनत तो कर रहे है लेकिन सफलता मिलती नहीं दिखाई दे रही |
क्या आप इसकी वजह इसकी वजह जानते हैं | इसकी वजह है आपकी हिम्मत जो कि टूटने का नाम ही नहीं ले रही |

-         अपने फैसले में भरोसा करो , जिंदगी में कभी हार नहीं होगी |

कुछ लोग अपने जीवन में दुसरो को इतनी जगह दे देते हैं कि उन्हें उनकी वजह से अपने फैसले बदलने पड़ते हैं | अपने फैसले पर भरोसा रख कर काम करो तो आप हमेशा सफल रहोगे , किसी के कारण अपना फैसला बदलने का मतलब है कि आप खुद से हार गए हो |
(Courtesy : Google & Third Party )
 जब भी सोचो अच्छा सोचो , क्योंकि आपकी अच्छी सोच आपकी जीत का एक हिस्सा होती है और आपकी सोच ही आपकी हार का हिस्सा होती है |

कहते हैं ना सकारात्मक सोचो कभी गलत नहीं होगा, पर एक पक्ष नकारात्मक का भी लेकर चलो जिंदगी में कभी धोखा नहीं खाओगे |

-     हम हमेशा साबित करने में लगे रहते हैं जिसके कारण हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं | क्योंकि हम सिर्फ साबित ही करते रह जाते हैं और जिस वक़्त हमें काम करना चाहिए हम उस वक़्त को युहीं गवा देते हैं |

अगर आप सही हो तो कुछ साबित मत करो , आपके लिए वक़्त खुद बा खुद आकर गवाही देगा |
-         जीतने की आदत रखते हो तो हार का सामना करने की हिम्मत भी होनी चाहिए | क्योंकि जो इंसान अक्सर जीत का सामना करता है उसको हार बर्दाश्त नहीं होती |

अगर हार सहन नहीं कर सकते तो अपने जीतने की आदत को बरक़रार रखो , और अपने कार्य पथ में चलते रहो |